चंदौली—धानापुर थाना इलाके के शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गई, जब रात की ड्यूटी पर तैनात एक संविदा परिचारक मृत अवस्था में पाया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस. मृतक की पहचान सिहावल निवासी उपेंद्र यादव पाचू (35) के रूप में हुई है.
मौके पर जुटी भीड़ —
उपेंद्र यादव महाविद्यालय में संविदा पर परिचारक के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी रात्रि में विद्यालय परिसर की निगरानी की थी. शुक्रवार सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत पाया गया, जिसकी सूचना मिलते ही महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. महाविद्यालय प्रशासन व स्थानीय लोग मौके भीड़ जमा हो गई गए. विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना धानापुर पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस संबंध में धानापुर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सेन ने बताया मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है.