चंदौली—जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांघे ने शनिवार को जिले के दो निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है. धानापुर थाने के अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं घनश्याम शुक्ला को अलीनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. 8 महीने से अलीनगर के प्रभारी रहे अनिल कुमार पांडे का पुलिस ऑफिस में स्थानांतरण कर दिया गया है. यह तबादला जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उदेश्य से किया गया है.
जानकारी के अनुसार बलिया के रहने वाले निरीक्षक घनश्याम शुक्ला 2013 के सब इंस्पेक्टर है. साल 2023 में इंस्पेक्टर के पद पर इनका प्रमोशन हुआ था. जौनपुर से चंदौली आने के बाद इन्हें चंदौली के चुनाव प्रभारी सेल बनाया गया था. बाद में चर्चित मुट्ठन यादव हत्याकांड होने के बाद में एसपी चंदौली ने इन्हें प्रभारी सेल से धानापुर थाने पर भेज दिया था. धानापुर थाने में यह अतिरिक्त चार्ज देख़ रहे थे.





