Current Date

Chandauli Rail News: चंदौली के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

|
Published on: 20 August 2026, 2:06 pm IST
Subscribe
ads


चंदौली—डीडीयू जंक्शन से होकर भागलपुर और अहमदाबाद के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू होने जा रहा है. रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहले पटना और अहमदाबाद के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया जा रहा है.


अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अहमदाबाद से 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार तथा भागलपुर से 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें 11 साधारण द्वितीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं.


अहमदाबाद से भागलपुर की ओर ट्रेन प्रत्येक बुधवार शाम 6:30 बजे रवाना होगी और गुरुवार रात 9:13 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर और सुलतानगंज होते हुए शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वहीं भागलपुर से अहमदाबाद के लिए ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:45 बजे रवाना होगी। यह सुलतानगंज, अभयपुर, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए शनिवार तड़के 2:53 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.


इस ट्रेन के नियमित परिचालन से चंदौली, पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को अहमदाबाद समेत पश्चिमी भारत की ओर आने-जाने में बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है.

error: Content is protected !!