Current Date

अलीनगर में मासूम से दरिंदगी करने वालों को लगी चंदौली पुलिस क़ी गोली, अस्पताल चल रहा इलाज, हेड कांस्टेबल को भी लगी गोली

|
Published on: 31 October 2025, 10:21 am IST
Subscribe
मुठभेड़ के दौरान घायल मुख्य आरक्षी रोशन यादव

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. इस बीच‌ शुक्रवार दोपहर खबर आई कि बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले रंजित और लखराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, इस मुठभेड़ में अलीनगर थाने का एक मुख्य आरक्षी रोशन यादव भी घायल हुआ है जिसका नियमताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है. शुक्रवार को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर न्यायालय जा रही थी. तभी अलिनगर थाना क्षेत्र के रेवसा रेलवे क्रासिंग अंडर पास के समीप दोनों दरिंदों ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, इस‌ दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गए. जिसके बाद पुलिस दोनों को लेकर इलाज‌ के लिए नियमताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी. घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. गौरतलब है कि सोमवार की रात घर लौटते समय छह वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी. मंगलवार सुबह उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के घर के भूसे के ढेर से बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी. इस घटना से पूरे जिले में आक्रोश फैल गया था. पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव के ही निवासी रंजित‌ और लेखराज के रूप में की थी. घटना के बाद से वह फरार थें और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में थीं. एसपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास‌ भी पता लगाया जा रहा है. वहीं ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने पुलिस की इस कार्रवाई पर राहत की सांस ली है. गांव में अब भी मातम का माहौल है, लेकिन आरोपियों के पकड़े जाने से लोगों में यह संतोष है कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मुठभेड़ कानूनन कार्रवाई के तहत हुई है. यह घटना एक बार फिर समाज में बच्चियों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ त्वरित न्याय की आवश्यकता को रेखांकित करती है.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!