चंदौली— अलीनगर थाना क्षेत्र के जनसों की मड़ई के समीप बुधवार की देर शाम अनियंत्रित वैगनार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतक उसी की रामनरेश यादव की पत्नी प्रभावती देवी (61) बतायी जाती गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला नेशनल हाईवे सड़क पार कर अपने घर से कही जा रही थी. तभी तेज गति से आ रहा वैगनार चालक अपना नियंत्रण खो दिया और महिला कार की चपेट में आ गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने बुरी तरह से जख्मी महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. इस दौरान वैगनार छोड़ चालक फ़रार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कारवाई करते हुए शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घटना के बाद वैगनार को जब्त करते हुए परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे कार्रवाई की जा रही है.





