चंदौली— मुगलसराय के कैलाशपुरी स्थित भाजपा के भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के आवास पर छठ महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रमुख समाजसेविका एवं सांसद की पत्नी रीना बिंद और अलका देवी ने छठ व्रत रखा.
शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सांसद डॉ. विनोद बिंद सहित परिवार के सदस्यों, महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
इस दौरान अवधेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, हीरावती देवी, सीमा बिंद, डॉ. सुजाता बिंद, बिंदु देवी, संगीता बिंद, आशुतोष बिंद, डॉ. शिवेंद्र बिंद, डॉ. सूरज बिंद, डॉ. अभिषेक बिंद, डॉ. विजयमल बिंद, विजय बिंद, अरविंद बिंद, आशीष बिंद और नीरज बिंद सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे.











