चंदौली-जिले क़े नौगढ़ थाना क्षेत्र क़े गोलाबाद इलाके में मंगलवार की दोपहर दो मासूम बच्चों के कुआं में डूबने से मौत हो गई है. दोनों बच्चों में एक कि उम्र 6 और दूसरे कि 8 वर्ष बताई जा रही है.
इस संबंध में उप-निरीक्षक अभय सिंह ने बताया गोलाबाद गांव निवासी रामेश्वर केसरी का पुत्र हर्ष केशरी (6) और सरोज यादव के पुत्र अंकुश यादव (8) मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अपने बहनों के साथ अपने खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे. रास्ते में कुएं में दोनों बच्चे पानी पीने के लिए उतरे थे. इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में डूब गए. घटना के बाद रोते-बिलखते भाग कर घर पहुंची और घटना के बाबत परिजनों को सूचना दी. परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. तब तक बहुत देर हो चुका था. परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों बच्चों की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई थी.






