Current Date

Chandauli News : चंदौली में आरोपों से घिरे एआरटीओ का एक्शन: ओवरलोडिंग में 15 वाहनों को किया सीज, 20 का चालान, चंदौली से अब नहीं गुजरेंगी ओवरलोड वाहन

|
Published on: 18 March 2026, 6:15 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में ट्रकों से एंट्री के नाम पर वसूली करने के मामले में आरोपों से घिरे एआरटीओ और उनकी टीम अब एक्शन में है. बुधवार को जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई. उप परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मिर्जापुर और वाराणसी संभाग की संयुक्त टीमों ने नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 15 से अधिक ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया, जबकि करीब 20 वाहनों का चालान किया गया. अभियान सैयदराजा से औद्योगिक नगर क्षेत्र तक चलाया गया, जहां अलग-अलग स्थानों पर टीमों ने वाहनों की गहन जांच की. कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रकों को सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी चौकी पर सीज कर खड़ा कराया गया, जबकि अन्य वाहनों को औद्योगिक नगर चौकी पर निरुद्ध किया गया.
उप परिवहन आयुक्त भीम सेन सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में राजस्व लक्ष्य की समीक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया. कहा कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उधर, वाराणसी के आरटीओ मनोज वर्मा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर अंतर संभागीय टीम गठित कर 13 से 14 टीमें हाईवे पर तैनात की गईं. जांच के दौरान यह भी संकेत मिले कि कुछ लोग अवैध रूप से वाहनों को पास कराने में लगे हुए हैं, जिनकी भी निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहन चालकों और संबंधित नेटवर्क के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान में भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर और चंदौली के परिवहन विभाग के अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!