Current Date

Chandauli News: 80 साल पुराने अतिक्रमण का हुआ अंत, डीडीयू जंक्शन का गेट नंबर-2 हुआ चौड़ा- पढ़ें कहां कहां हुई चौड़ीकरण कार्रवाई

|
Published on: 18 May 2026, 4:00 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के गेट नंबर-2 पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को आखिरकार प्रशासन ने पूरी तरह हटवा दिया। कार्रवाई के बाद अब मुख्य सड़क से डीडीयू जंक्शन का प्रवेश द्वार साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। लंबे समय बाद क्षेत्र में खुलापन नजर आने से स्थानीय लोगों और यात्रियों ने राहत महसूस की। करीब 80 से 90 वर्ष पहले नगर पालिका द्वारा दक्षिण पटरी क्षेत्र के दुकानदारों को विस्थापित कर यहां बसाया गया था। उस समय से लेकर वर्ष 2015-16 तक अधिकांश दुकानदार नियमित रूप से नगर पालिका में टैक्स भी जमा करते रहे। वर्षों तक यह इलाका स्थायी बाजार के रूप में विकसित हो गया और धीरे-धीरे सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ता चला गया। वर्ष 2015 में पहली बार प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने और दुकानों को तोड़ने की तैयारी शुरू हुई थी। इसके बाद मामला लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में उलझा रहा। करीब एक दशक तक कई बार नोटिस, विरोध, वार्ता और कार्रवाई की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।
आखिरकार वर्ष 2026 में प्रशासन ने अभियान चलाकर गेट नंबर-2 के आसपास बने सभी अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटवा दिए। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। अतिक्रमण हटने के बाद स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही स्टेशन परिसर की सुंदरता भी अब पहले से अधिक दिखाई देने लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जाम और अव्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। अब रास्ता चौड़ा होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभियान में मुख्य रूप से डीडीयू उप-जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना और पीडब्ल्यूडी के एक्सीडेंट सहित यातायात की पुलिस टीम की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!