चंदौली—जिले के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र औद्योगिक नगर फेज-1 में गुरुवार की देर शाम आरएस पोली टेक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में आग लगे से लोग दहशत में आ गए. फैक्ट्री में बोरा बनाने का काम होता है. दूर-दूर तक आग के शोले आसमान में देखे जा सकते हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. आसमान में उठते लपटों को बुझाने में दमकल की तीन गाड़ियों को अभी तक सफलता नहीं मिली है.
बोरा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग—
करीब 1 घंटे से बोरा की फैक्ट्री धू-धू कर जल रही है. मौके पर अग्निशमन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं. शुरुआती जांच में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. अभी तक आग पर काबू पाया नहीं जा सका है. आशंका है कि आग की चपेट से लाखों का सामान नुकसान हुआ है.
बुझाने का एक घंटे से दमकल कर्मी कर रहे हैं प्रयास —
आग को फैलने से रोकना दमकल कर्मियों की प्राथमिकता है. पुलिस भी सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरत रही है. फैक्ट्री के आसपास रहनेवाले लोगों को खाली करने का आदेश जारी हो गया है. राहत की बात है कि अग्निकांड में किसी की जनहानि की सूचना नहीं है. आर्थिक क्षति का आंकलन आग पर काबू पाने के बाद किया जाएगा. माना जा रहा है कि फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया है. आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है. आसपास का इलाका शोलों से लाल नजर आ रहा है. फैक्ट्री मालिक का नाम आरके चौधरी बताया जा रहा है.







