चंदौली—जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत कटेसर घाट स्थित गंगा नदी किनारे शनिवार की सुबह एक महिला का शव मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है. महिला ने लाल रंग का सलवार-कमीज पहन रखा था. शव मिलने की सूचना पर गंगा किनारे लोगों भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला के अनुसार, यह शव बहकर यहां आया प्रतीत होता है. पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर जांच की जा रही है.





