Current Date

कफ सिरप कनेक्शन में बड़ा एक्शन, सिंडिकेट से जुड़े सपा नेता अमित यादव को STF लखनऊ ने पकड़ा. कोडीन रैकेट में सामने आयेगा सियासी कनेक्शन?

|
Published on: 14 February 2026, 5:46 pm IST
Subscribe

वाराणसी— चर्चित कोडीन कफ सिरप प्रकरण में यूपी एसटीएफ को आज बड़ी सफलता हाथ लगी. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ा गणेश मैदागिन निवासी सपा नेता अमित यादव पुत्र राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि संबंधित नेता समाजवादी सरकार के दौरान एक महत्वपूर्ण पद पर रहा है, कोडीन कफ सिरप प्रकरण में नाम सामने आने के बाद वह लंबे समय से अपना ठिकाना बदल रहा था.
चर्चा है कि उक्त नेता का नाम इस प्रकरण में पहले भी सामने आया था और वह मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के संपर्क में था. शुभम जायसवाल पर बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति के आरोप हैं. सूत्रों का कहना है कि मामले के खुलासे के बाद से शुभम जायसवाल विदेश में है और जांच एजेंसियां उसकी लोकेशन खंगाल रही हैं. वहीं बनारस में सपा नेता अमित यादव को कोडीन कफ सिरप मामले में गिरफ्तार करने के संबंध में शनिवार देर शाम STF टीम द्वारा विज्ञप्ति जारी किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए सपा नेता अमित यादव समेत कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

सीएम योगी ने विधानसभा में की थी सपा नेता के नाम की चर्चा —

यह मामला उस समय और सुर्खियों में आया था जब विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में इस प्रकरण का जिक्र करते हुए विपक्ष से सवाल उठाया था. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम भी राजनीतिक बयानबाजी के केंद्र में रहा.
मामले के तूल पकड़ने के बाद मैदागिन क्षेत्र में रहने वाले संबंधित नेता ने अपना ठिकाना बदल लिया था. अब STF द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस पूरे प्रकरण का औपचारिक खुलासा कर सकती है, जिससे कफ सिरप सिंडिकेट के नेटवर्क और संरचना पर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!