मिर्जापुर/चंदौली— जिले के चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट स्टेशन के बीच ब्लाक हाट के पास अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रख कर दानापुर से बंग्लूरू जा रही 03251 होली स्पेशल ट्रेन को पलटाने की कोशिश की. यह तो संयोग रहा कि ट्रेन के चालक की नजर ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा पर चली गई और आपात ब्रेक लगा कर सौ मीटर पहले ट्रेन को रोक लिया गया. घटना शनिवार की शाम करीब आठ बजे की है. वहीं चालक और गार्ड ने ट्रेन के यात्रियों की मदद से रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा को हटाया. तब जा कर रात को स्पेशल ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई.
ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दे दी. तब रात को लगभग साढ़े 11 बजे आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हुई. मौके पर पहुंच कर लगभग आठ फीट लंबा लोहे के टुकड़ा को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ चंदौली के अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई शनिवार की शाम 7.30 बजे दानापुर से बंग्लूरू जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन 03251 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से इलाहाबाद के छिवकी के लिए रवाना की गयी. जब यह ट्रेन जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन पार कर कैलहट स्टेशन की तरफ बढ़ी तो करीब तीन किमी दूर ब्लाक हाट के पास पहुंचने पर चालक को करीब दो सौ मीटर दूर रेलवे लाइन पर लोहे का टुकड़ा दिखाई दे गया. ट्रेन के चालक ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल आपात ब्रेक लगा दिया. ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा से करीब सौ मीटर पहले ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन में अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण कोच में सवार यात्रियों को भी झटका लगा. वहीं ट्रेन को रोकने के बाद चालक और गार्ड ट्रैक पर रखे लोहे का टुकड़ा हटाने के लिए मौके पर पहुंच गए। यह देख इंजन के करीब स्थित कोच के यात्री भी मौके पर पहुंच कर ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा को हटाया. तब जा कर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई. इसकी सूचना प्रयागराज कंट्रोर रूम को दे दी. चालक ने कंट्रोल रूम की दें दी. कंट्रोल रूम की सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी देर रात मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई.





