चंदौली—जिले की अलीनगर पुलिस ने गोधन चौराहे से एक बाल अपचारी सहित तीन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. क्षेत्र के आलूमिल स्थित मातेश्वरी लान में हुईं गहने चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों के साथ-साथ एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से गले हुए पीली धातु यानी सोना 20.07 ग्राम बरामद किया गया है.
पुलिस के अनुसार, तीनों पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल सेठ पुत्र संतोष सेठ निवासी ग्राम धुस, तुषार वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी वेस्टर्न गली मुगलसराय और तीसरा बाल अपचारी अमित कुमार यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी आलमपुर की मड़ई अलीनगर के रूप में हुई है. इन पर आरोप है कि बीते 12 फ़रवरी को आलू मिल स्थित मातेश्वरी लान में गोपाल मिश्रा की बहन की शादी थी. शादी क़े निमंत्रण में अमित कुमार यादव और शिवम भी सरिक होने गए थे. द्वारपूजा के दरमियान ड्रेसिंग रूम में कुछ महिलाएं अपने आभूषण बदल नहीं थी. उसी रूम से दोनों आरोपी घुसे और एक महिला क़े आभूषण चुरा लिए. आभूषण चुराने के बाद यह तीनों मिलकर उक्त आभूषण में शामिल सोने का हार, झुमका और कंगन को गलाने क़े बाद कही बेचने क़े फिराक में जा रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग चोरी करके सभी माल मुग़लसराय एक दुकान पर गलवा दिये थे. आरोपियों ने बताया कि अपने शौक मौज पूरी करने के लिए घर का लान से चोरी की थी. गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, उप-निरीक्षक अनिल कुमार यादव, उप-निरीक्षक अमित सिंह, धुरंधर प्रसाद, हेड कांस्टेबल रोशन यादव, प्रवेश कुमार सिंह सहित अन्य टीम के सदस्य शामिल रहे.






