गाजीपुर का गालीबाज सिपाही… एक्सीडेंट के बाद थाने पहुंचे लोगों से कहा भीड़ हटाओ भो… वालों, थाने पहुंचे पुलिसकर्मी से पूछा- आश्रित कोटा के हो, वीडियो वायरल
गाजीपुर— वर्दी की साख को झटका देने वाला एक वीडियो सामने आया है। देर रात वाहन दुर्घटना के बाद थाने पहुंचे लोगों का सामना एक ऐसे सिपाही से हुआ, जिसकी जुबान पर मर्यादा नहीं बल्कि गाली थी… हाथ में डंडा लिए बिना वर्दी के सिपाही ने किसी को नहीं छोड़ा, सबको जमकर गालियों से नवाजा… भीड़ में शामिल सन 2008 बैच के एक सिपाही ने जब आगे आकर मर्यादा में रहने की बात कही तो गालीबाज सिपाही ने कहा कि किस बैच का हो बे…डंडे से मारब मा… फट जईबा बाद में देख लेब जवन झां… उखाड़ लेबा… सिपाही के इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही भीड़ हटाने के नाम पर खुलेआम अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता दिख रहा है। सवाल यह है कि अगर थाने में ही फरियादियों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करे? वीडियो वायरल होने के बाद गाजीपुर पुलिस विभाग की छवि पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। अब नजर इस बात पर है कि वरिष्ठ अधिकारी इस ‘गालीबाज’ सिपाही पर सिर्फ औपचारिक कार्रवाई करेंगे या सख्त संदेश देने वाला कदम उठाएंगे.