चंदौली—पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. जारी स्थानांतरण सूची में कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस फेरबदल में मनोज कुमार पाण्डेय को थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर रजदेपुर कोतवाली का चौकी प्रभारी बनाया गया है. वहीं देवेंद्र कुमार साहू को रजदेपुर से भीमापार सैदपुर, विवेक कुमार पाठक को महाराजगंज से मित्री सैदपुर तथा राजेश कुमार सिंह को सीसीटीएनएस थाना कोतवाली से सिधौना चौकी की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा सूची में कई अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों एवं चौकियों पर नई तैनाती दी गई है. कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में भेजा गया है.
स्थानांतरण सूची-
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के इस फेरबदल को जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने और चौकी स्तर पर जिम्मेदारियों के नए निर्धारण के रूप में देखा जा रहा है. सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है.