Current Date

Chandauli News: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी, मुगलसराय पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए सियासी संकेत

|
Published on: 31 October 2026, 5:42 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुगलसराय पहुंचने से सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के संगठन को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की मंशा जाहिर की.

निशांत कुमार ने कहा कि उनका संगठन बिहार के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी मौजूद है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी संगठन की स्थिति मजबूत है. वह मुगलसराय में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पहुंचे हैं.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने पिता की विचारधारा और उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की अपील की. निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की दिशा में काम करेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठन विस्तार पर जोर दिया जाएगा.

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी. साथ ही उन्होंने एनडीए के घटक दल के रूप में उत्तर प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा भी जताई. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में गठबंधन और चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

मुगलसराय में निशांत कुमार का यह दौरा केवल कार्यकर्ताओं से मुलाकात तक सीमित नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और 2027 के चुनावी मैदान में संभावित राजनीतिक भागीदारी की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है. हालांकि, सीटों और गठबंधन को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा सामने नहीं आई है.

Chanchal singh —

अगला लेख

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव: सैफई के किसान परिवार से देश की सियासत के शिखर तक… संघर्ष, सादगी और समाजवाद से गढ़ी ऐतिहासिक पहचान, पढ़िए नेताजी के जीवन के अनछुए पहलुओं की विशेष कहानी सिर्फ P7 न्यूज़ पर…

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव: सैफई के किसान परिवार से देश की सियासत के शिखर तक… संघर्ष, सादगी और समाजवाद से गढ़ी ऐतिहासिक पहचान, पढ़िए नेताजी के जीवन के अनछुए पहलुओं की विशेष कहानी सिर्फ P7 न्यूज़ पर…

Chandauli News: रेलवे की सरकारी कुर्सी, जमीन का कारोबार, अस्पताल-होटल में साझेदारी और अब भाजपा का पटका! डॉ. आरपी सिंह की सियासी एंट्री पर चौतरफा सवाल, रेलवे के नियम-5 से लेकर संपत्तियों तक उठी चर्चा!

Chandauli News: रेलवे की सरकारी कुर्सी, जमीन का कारोबार, अस्पताल-होटल में साझेदारी और अब भाजपा का पटका! डॉ. आरपी सिंह की सियासी एंट्री पर चौतरफा सवाल, रेलवे के नियम-5 से लेकर संपत्तियों तक उठी चर्चा!

Chandauli News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Chandauli News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Chandauli News: चंदौली की सियासत में परिवारवाद और बाहुबल का दबदबा! 25 साल से राजनीति के मैदान में जमे दिग्गज, अब अगली पीढ़ी को सियासी विरासत सौंपने की तैयारी

Chandauli News: चंदौली की सियासत में परिवारवाद और बाहुबल का दबदबा! 25 साल से राजनीति के मैदान में जमे दिग्गज, अब अगली पीढ़ी को सियासी विरासत सौंपने की तैयारी

Chandauli News: भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने वनवासी मुसहर बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां और पटाखे

Chandauli News: भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने वनवासी मुसहर बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां और पटाखे

Chandauli News: राम कथा के सहारे सियासी नैया पार लगाने की तैयारी? मोदी के काशी एयर शो से सुशील सिंह की धानापुर राम कथा तक, चुनावी संदेश पर चर्चा तेज!

Chandauli News: राम कथा के सहारे सियासी नैया पार लगाने की तैयारी? मोदी के काशी एयर शो से सुशील सिंह की धानापुर राम कथा तक, चुनावी संदेश पर चर्चा तेज!
error: Content is protected !!