Current Date

Chandauali News: तीनों जिले के वाहन सवारों के लिए बड़ी खबर, रिंग रोड पर रात में बंद रहेगी आवाजाही: बनारस-गाजीपुर-चंदौली जाने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी, P-7 पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 8 July 2026, 6:41 pm IST
Subscribe
ads

जय तिवारी —

चंदौली— वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। गंगा पुल पर निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए वाराणसी रिंग रोड फेज-2 के संदहा-रेवसा खंड पर रात के समय यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, वाराणसी रिंग रोड फेज-2, पैकेज-2 के तहत गंगा पुल के लेफ्ट हैंड साइड (एलएचएस) कैरिजवे का निर्माण अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य को सुरक्षित और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए राइट हैंड साइड (आरएचएस) कैरिजवे का उपयोग भारी मशीनों, उपकरणों और निर्माण सामग्री के आवागमन के लिए किया जा रहा है। ऐसे में दोनों कैरिजवे पर सामान्य यातायात का संचालन सुरक्षित नहीं माना गया है।
इसी को देखते हुए संदहा-रेवसा खंड के एलएचएस और आरएचएस दोनों कैरिजवे पर प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह ट्रैफिक ब्लॉक 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस प्रतिबंध का असर विशेष रूप से वाराणसी से गाजीपुर और चंदौली की ओर आने-जाने वाले वाहनों पर पड़ेगा। एनएचएआई ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात के समय इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। परियोजना स्थल पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है। एनएचएआई का कहना है कि यह निर्णय निर्माण कार्य को सुरक्षित, निर्बाध और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लिया गया है, ताकि भविष्य में इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराया जा सके।

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!