Current Date

Chandauli News: मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने शातिर बदमाश को पकड़ा: 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद, यक्ष एप से पहचान

|
Published on: 1 June 2026, 11:25 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने यक्ष एप के माध्यम से आरोपी की पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया.

पुलिस कप्तान आकाश पटेल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शस्त्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में, थाना जलीलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक पड़ाव चौराहे के पास से गुजर रहा है सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह व जलीलपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज कुमार सिंह पुत्र तन्मय सिंह निवासी ग्राम सुरहन, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि-

पूछताछ और यक्ष एप के जरिए जांच में आरोपी की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि हुई. आरोपी के खिलाफ कल आधा दर्जन मारपीट में धमकी लखनऊ और आजमगढ़ जिले में दर्ज है.

पूछताछ का विवरण—गिरफ्तार आरोपी अनुज सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह उक्त तमंचा एवं कारतूस आजमगढ़ से खरीदकर बिहार के सिवान जनपद ले जा रहा था. पुलिस टीम को यक्ष ऐप के माध्यम से फोटो लेते हुए देखकर वह घबरा गया और वहां से हटने का प्रयास करने लगा, किन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया. आरोपी ने यह भी बताया कि उसके विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह अपनी सुरक्षा के उद्देश्य से उक्त अवैध असलहा अपने पास रखे हुए था.

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—

विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मुगलसराय, उ0नि0 अजय कुमार, चौकी प्रभारी जलीलपुर, हे.का. रजनीश राय, सहित रि0का0 हर्ष गोस्वामी की टीम शामिल रही.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!