Current Date

पड़ाव में फॉर्च्यून तेल कंपनी के कर्मचारी से डेढ़ लाख की छिनैती, मदद के बहाने रुपये लेकर फरार हुए बदमाश: दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने मोपेड में मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

|
Published on: 21 May 2026, 1:16 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। पड़ाव क्षेत्र के चौरहट इलाके में गुरुवार शाम फॉर्च्यून तेल कंपनी के एक कर्मचारी से करीब डेढ़ लाख रुपये की छिनैती का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार फॉर्च्यून कंपनी का कर्मचारी पप्पू हर गुरुवार की तरह विशेश्वरगंज से कलेक्शन लेकर पड़ाव क्षेत्र की तरफ आया था। बताया जा रहा है कि वह मोपेड से रुपये लेकर जा रहा था, तभी चौरहट के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद कर्मचारी सड़क पर असंतुलित हो गया। इसी दौरान बदमाश मदद करने के बहाने उसके पास पहुंचे और मोपेड में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।
बताया जा रहा है कि बैग में करीब 1.50 लाख रुपये मौजूद थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!