Current Date

महाशिवरात्रि पर घर बैठे मिलेगी काशी विश्वनाथ और सोमनाथ का प्रसाद. डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा से देशभर के श्रद्धालुओं को सुविधा, गंगाजल भी उपलब्ध

|
Published on: 14 February 2026, 11:38 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी/चंदौली महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अब श्रद्धालु घर बैठे देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे. डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से श्री सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश के किसी भी कोने में मंगाया जा सकता है. यह जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी.
उन्होंने बताया कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट और भारतीय डाक विभाग के बीच हुए समझौते के तहत श्रद्धालु ₹270 का ई-मनीऑर्डर मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन (जिला जूनागढ़, गुजरात) के नाम भेजकर स्पीड पोस्ट से प्रसाद मंगा सकते हैं. प्रसाद पैकेट में 400 ग्राम सामग्री शामिल होगी, जिसमें बेसन लड्डू, तिल की चिक्की और मावा की चिक्की दी जाएगी.
इसी तरह ₹251 का ई-मनीऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल के नाम भेजकर काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त किया जा सकता है। प्रसाद में ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष माला, बेलपत्र, भभूति, रक्षा सूत्र, मेवा व मिश्री आदि शामिल हैं.
डाक विभाग ने गंगाजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. 250 मिलीलीटर की गंगाजल बोतल डाकघरों में ₹30 में उपलब्ध है। स्पीड पोस्ट की जानकारी श्रद्धालुओं को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी, जिसके लिए ई-मनीऑर्डर में पूरा पता, पिनकोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक होगा.

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!