Current Date

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने फूंका अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला, विधायक रमेश जायसवाल भी रहे मौजूद

|
Published on: 29 December 2025, 11:06 am IST
Subscribe

चंदौली —बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जीटी रोड काली मंदिर के पास बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला भी फूंका गया.

प्रदर्शन में विधायक रमेश जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शशि, जिला उपाध्यक्ष मीणा वैश्य, संपर्क प्रमुख रामावतार तिवारी सहित समस्त विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद रहे. यह रैली नगर की कैलाशपुरी शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर जीटी रोड स्थित काली मंदिर पर समाप्त हुई. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध व्यक्त किया और सनातन धर्म व हिंदू एकता के लिए लोगों को प्रेरित किया.

इस दौरान ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारी हरिशंकर सिंह मुन्ना ने सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीरता से लिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारी सतीश जिंदल और मनोज अग्रवाल, गोपाल पांडे ने दुनिया भर में रह रहे हिंदुओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. उन्होंने हिंदू एकता का संदेश देते हुए जोर दिया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है.

अगला लेख

चंदौली में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई के बाद भी चल रही प्रवेश प्रक्रिया, बीएसए कार्यालय में बढ़ी हलचल,  अभिभावकों में नाराजगी

चंदौली में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई के बाद भी चल रही प्रवेश प्रक्रिया, बीएसए कार्यालय में बढ़ी हलचल,  अभिभावकों में नाराजगी

डीडीयू नगर के पश्चिम आउटर में चलती ट्रेन से कोयला चोरी का VIDEO वायरल: डीडीयू RPF पर फिर उठे सवाल, मिलीभगत का आरोप

डीडीयू नगर के पश्चिम आउटर में चलती ट्रेन से कोयला चोरी का VIDEO वायरल: डीडीयू RPF पर फिर उठे सवाल, मिलीभगत का आरोप

चंदौली के मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व में घाटों पर उमड़ी भीड़: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, स्वजानों की सुख-समृद्धि की कामना

चंदौली के मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व में घाटों पर उमड़ी भीड़: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, स्वजानों की सुख-समृद्धि की कामना

Varanasi News : नामित पार्षदों में चमके सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान

Varanasi News : नामित पार्षदों में चमके सुधीर त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में किया अद्भुत प्रदर्शन: प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप, विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में किया अद्भुत प्रदर्शन: प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप, विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

महारथपुर तियरा में संगीतमय नौ दिवसीय श्री रामकथा का हुआ आयोजन: डॉ.विनय प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की
error: Content is protected !!