Current Date

दोहरे हत्याकांड के आरोपी रॉबिन के घर बुलडोजर लेकर पहुंची मऊ पुलिस: आरोपी कल कोतवाली में नाटकीय ढंग से किया था सरेंडर, कोर्ट ले जाते समय चल नहीं पा रहा था आरोपी रॉबिन

|
Published on: 21 December 2025, 5:47 pm IST
Subscribe
ads

मऊ— जिले की पुलिस ने सरेंडर करने के 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी राॅबिन सिंह के घर पर बड़ी कार्रवाई की है. आरोपी के घर बुलडोजर लेकर मऊ पुलिस पहुंची है. आयुष और सुमीर की हत्या में मुख्य आरोपी राॅबिन सिंह के घर पर पुलिस को बुलडोजर पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

बता दें कि जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में 25 नवंबर की रात समीर कुमार उर्फ मंटू हमला किया गया था. शादी समारोह से लौटते समय मयारी गांव के पास चार पहिया वाहन से रास्ता रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बेरहमी से पिटाई की गई थी. गंभीर रूप से घायल समीर को पहले जिला अस्पताल मऊ, फिर वाराणसी BHU ट्रॉमा सेंटर और बाद में लखनऊ KGMU रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. समीर बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड नंबर-2 का निवासी था. मामले में मऊ जिले के थाना रामपुर क्षेत्र के गांव चंदापार निवासी रॉबिन सिंह समेत 4 नामजद और दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था.

कचहरी जाते समय लंगड़ाता दिखा आरोपी राॅबिन

25 हज़ार से बढ़कर 50 हज़ार का इनामी हुआ था अपराधी रॉबिन सिंह

जानकारी के अनुसार मऊ जिले में दूसरी घटना 13 दिसंबर को बलिया में उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड निवासी राहुल यादव उर्फ आयुष को बदमाशों ने गोली मार दी थी. गंभीर हालत में आयुष को पहले सीएचसी सीयर, फिर मऊ जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए थे. मामले में मऊ जिले के थाना रामपुर क्षेत्र के गांव चंदापार निवासी रॉबिन सिंह, उसके सहयोगी रोहित, राज और पवन सिंह नामजद आरोपी थे. बलिया के उभांव थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड में एक महिला समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शनिवार को हत्यारोपी राॅबिन सिंह कोतवाली में खुद को सरेंडर किया था. सरेंडर करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. रविवार को कचहरी जाते समय हत्यारोपी राॅबिन सिंह लंगड़ाते हुए देखा गया. शाम तक आरोपी के घर बुलडोजर भी पहुंच गया था जिसको लेकर गांव में क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!