Current Date

चंदौली में छठ पूजा से पहले बड़ा हादसा, बेदी बनाने के दौरान गंगा में डूबे दो किशोर, ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

|
Published on: 26 October 2025, 6:04 pm IST
Subscribe

बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा विजई गांव के गंगा घाट पर रविवार (Sunday) की शाम बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए, साथ में छठ पूजा (chhath puja) को लेकर बेदी बनाने पहुंची महिलाओं ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोगों ने कूदकर दोनों किशोर को बाहर निकाला. आनन-फानन दोनों को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. हालात गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर (Varanasi Trauma Center) रेफर कर दिया. ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. किशोर की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया. मृतक़ की पहचान सत्यम यादव (12) निवासी हरधन जुड़ा और दूसरा अमित प्रजापति (13) निवासी हरधन जुड़ा थाना बलुआ के रूप में हुईं. सत्यम चौथी क्लास का छात्र था तो वही अमित आठवीं क्लास में पढ़ता था. सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. अमित घर का इकलौता चिराग था. इकलौते बेटे की मौत के बाद स्वाजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. सत्यम के पिता दिनेश यादव दुबई में नौकरी करते हैं. छठ पूजा में शामिल होने के लिए शनिवार (Saturday) को वह घर आए थे. ट्रामा सेंटर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. एक साथ दोनों किशोर की मौत के बाद गांव में छठ पूजा की खुशियां माता में बदल गई.

अगला लेख

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

error: Content is protected !!