Current Date

25 हज़ार के इनामी गो-तस्कर को बलुआ पुलिस ने पकड़ा, रिवॉल्वर के बल पर चुराता था भैंस, पहले भी जा चुका है जेल

|
Published on: 25 October 2025, 8:57 am IST
Subscribe
ads

बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक अवैध .38 बोर का रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान वकील पुत्र बांके उर्फ जमुना प्रसाद (निवासी सरेहुआ खुर्द, थाना सकलडीहा, उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में हुई है.

घटना का पृष्ठभूमि

17 जनवरी 2025 को सोनहुला गांव के पास मवेशी से भरी एक पिकअप ने साइकिल सवार मदन सिंह (60) को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. वाहन में आधा दर्जन मवेशी रस्सियों से बंधे मिले थे. हादसे के बाद चालक व उसके साथी फरार हो गया था.

पुलिस पूछताछ में खुलासा-

आरोपी वकील ने बताया कि वह वर्ष 2021 में भी गो-तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ भैंस चोरी का मामला भी दर्ज है. आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना वाली रात वह तीन साथियों के साथ गोवंशों को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था.
रिवॉल्वर रखने के बारे में उसने बताया कि वह लोगों को धमकाने और गोवंश परिवहन के दौरान सुरक्षा के लिए असलहा साथ रखता था, जिसे उसने बिहार में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था.

अगला लेख

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर
error: Content is protected !!