Current Date

SP चंदौली के रात्रि गश्त का दिखा असर, चोरी कर भाग रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोचा, नौ माह जेल में रहकर छूटा था बदमाश

|
Published on: 23 October 2025, 7:21 am IST
Subscribe

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुग़लचक स्थित एक मकान में चोरी की वारदात कर भाग रहें शातिर चोर को पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ पकड़ लिया. शातिर चोर की पहचान सूरज चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी बेचुपुर थाना मुगलसराय के रूप में हुई है. शातिर सूरज चौहान पर चोरी व लूटपाट समेत संगीन धाराओं में मुग़लसराय कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं. शातिर सूरज चौहान 9 महीने जेल में विताकर एक माह पहले जेल से छूटा था. पुलिस ने पूछताछ में उससे कई और मामलों के पर्दाफाश होने का दावा किया है.

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहे पुलिस पिकेट पर देर रात्रि को चेकिंग की जा रही थी. देर रात रेलवे चौकी इंचार्ज अजय कुमार, आलूमिल चौकी इंचार्ज अनिल यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे पिकेट पर तैनात थे. तभी उन्हें एक व्यक्ति एक छोटा झोला लेकर आता दिखा. उसे रोककर पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे सका और भागने लगा. पुलिस ने पीछा करके उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया. पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा बाद में उसने कुबूल किया वह यह सामान अलीनगर के मुगलचक स्थित एक मकान से चोरी करके ला रहा है. पुलिस ने उससे चोरी का आभूषण और सामान बरामद किया है. अलीनगर क्षेत्र में चंद घंटों के भीतर लाखों रुपये के आभूषण चोरी का वर्क आउट कर शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी चंदौली ने शाबाशी दी है. यह सफलता जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा रात्री गश्त और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर देने के निर्देश का परिणाम है. यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और निर्देशित गश्त की सफलता का स्पष्ट उदाहरण है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

राजधानी लखनऊ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी चंदौली में दबोचा गया: जानिए कौन है अनुज सिंह, जिसे मुगलसराय पुलिस ने तमंचे संग पकड़ा, भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद भागा था लखनऊ से, चंदौली में अवैध असलहे के साथ हुआ गिरफ्तारी

error: Content is protected !!