Current Date

खेत में शौच को गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार, FIR दर्ज

|
Published on: 3 October 2025, 12:37 pm IST
Subscribe
ads

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार सुबह खेत में शौच के लिए गई युवती को अकेला पाकर गांव के एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन पिछले दो महीने से गर्भावस्था के दौरान देखभाल के लिए उसके घर पर रह रही थी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह खेत की ओर गई थी।

इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर जबरन उसका मुंह दबाया और चरी के खेत में घसीट ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
युवती के चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर खेत की ओर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता के शरीर पर जबरदस्ती के कारण चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 115 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अगला लेख

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!

Leave a Comment

error: Content is protected !!