चंदौली—जिले चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव में मंगलवार की दोपहर में एक युवती को सर्प ने डंस लिया. सर्पदंस की जानकारी होने पर स्वाजनों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल युवती को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहाँ युवती का इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के वनइमिलियां गांव निवासी रहने वाली चन्द्रकला कोल (19) दो दिन पूर्व अपने ननिहाल चकरघट्टा के मझगावां गांव में आई थी. घर बाहर युवती के अंगुली में अचानक सांप ने काट लिया था. लोगों ने उसकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में चकरघट्टा प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली थी.





