चंदौली जिले के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए बलुआ पुलिस ने एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सुनील पुत्र स्व. रामजन्म निवासी मझिलेपुर थाना बलुआ, महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था और अश्लील गाना गा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बलुआ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुक़दमा अपराध संख्या 248/2025 धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, चौकी प्रभारी मारूफपुर उपनिरीक्षक अमित सिंह, कांस्टेबल सुग्रीव चौरसिया और महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में भय का माहौल बने और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।




