Current Date

चंदौली में काल बनकर सड़क दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्राली: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, दूसरे का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, फुटेज के जरिए कातिल ट्रैक्टर की शुरु तलाश

|
Published on: 16 May 2026, 4:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर एक परिवार के चिराग को बुझा गया. रिंग रोड अंडरपास कुरहना गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अनियंत्रित और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वही बाइक पर बैठा दूसरा युवक की हालत गंभीर हो जिसको जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

कैली गांव से निमंत्रण कर लौट रहा था मृतक —

जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली के चतुभुर्जपुर निवासी नंदू यादव (48) पुत्र शिवमूरत अपने साथी डब्बू यादव के साथ देर रात कैली गांव से निमंत्रण कर वापस घर लौट रहा था. जैसे ही वह कुरहना गांव के अंडरपास समीप पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचलते हुए भाग निकला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दूसरे घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार पहुंचाया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने डब्बू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया. ट्रामा सेंटर में घायल युवक की इलाज चल रहा है. इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.

फुटेज के जरिए कातिल ट्रैक्टर की तलाश शुरू —

​सड़क हादसे की सूचना पर सक्रिय हुई अलीनगर पुलिस अब फरार चालक और वाहन की तलाश में जुट गई है. इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि युवक का शव कब्जे में ले लिया गया है और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों के अनियंत्रित संचालन को लेकर भी स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!