Current Date

जालौन में SHO ने खुद को गोली मारी: आवास में खून से लथपथ मिले प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय, इलाज के दौरान हुई मौत, 1998 में सिपाही पद पर मिली थी पहली पोस्टिंग

|
Published on: 6 December 2025, 5:09 am IST
Subscribe
ads

यूपी के जालौन में कुठौंद थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक (SHO) अरुण कुमार राय ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े तो नजारा देख उनके सन्न रह गए. कमरे में खून से लथपथ इंस्पेक्टर (SHO) की बॉडी मिली और वहीं पास में रिवॉल्वर (Revolver) में पड़ी हुई थी. इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया. लेकिन, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल, मौत असली वजह सामने नहीं आई है.

अस्पताल के बाहर जुटे पुलिस अधिकारी

सहकर्मियों के अनुसार, थाना प्रभारी रात करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र भ्रमण से लौटकर आवास पहुंचे और कमरे में चले गए. कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनाई दी. जब कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले. तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल भेजा गया.

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले अरुण कुमार राय वर्ष 2023 में जनपद में तैनात हुए थे. शुरुआत में उन्हें मीडिया सेल का प्रभार मिला था. इसके बाद कोच कोतवाली तथा फिर उरई कोतवाली में एक वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी. 21 अगस्त 2024 को उनका स्थानांतरण कुठौंद थाने पर किया गया था. वह यहां प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे.

लोकसभा चुनाव 2024 के समय उनकी जालौन में पोस्टिंग हुई थी.यहां उन्हें जिले का मीडिया प्रभारी बनाया गया. जुलाई 2024 में पहली पोस्टिंग कोंच कोतवाली प्रभारी के रूप में मिली. वहां लगभग 8 महीने रहे. इसके बाद ट्रांसफर होकर उरई शहर कोतवाली पहुंचे, वहां लगभग 7 महीने रहे. 4 महीने पहले उन्हें कुठौंद थाने के प्रभारी के रूप में भेजा गया था.

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!