Current Date

चंदौली में सरेराह लूट की घटना का पर्दाफाश: दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने का लॉकेट बरामद, आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

|
Published on: 17 February 2026, 5:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली- जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सरेराह राहगीरों से लूट व छीनैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जीटीआर ब्रिज के पास देर शाम को युवक के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया.

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम धानापुर के बिझवल गांव निवासी अरविंद कुमार गुजरात ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उतरे थे और वह पैदल बस पकड़ने के लिए चकिया तिराहे पर जा रहे थे. जैसे ही अरविंद जीटीआर ब्रिज के पास पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने धागे में पहना हुआ सोने का लॉकेट वजन करीब दो ग्राम छीन लिया और फरार हो गए. घटना के बाद जीटीआर ब्रिज पर राहगीरों की भारी भीड़ जुड़ गई. लोगों ने इसकी सूचना पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी. पुलिस ने हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने अपना सूचना तंत्र सक्रिय कर रात में ही उन्होंने बदमाशों को ट्रेस कर पकड़ किया.

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान राज रावत पुत्र प्रकाश रावत और दूसरा कृष्ण पुत्र सुंदर डोम निवासी अलीनगर जनपद चंदौली के रहने वाले हैं. आरोपी इसके पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!