Current Date

मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने 2 गांजा तस्कर किया गिरफ्तार: 38 किलो अवैध गांजा बरामद, मैजिक वाहन से ड्रम में भरकर गांजा करते थे सप्लाई

|
Published on: 17 March 2026, 9:24 am IST
Subscribe

चंदौली—जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को चकिया तिराहे से गिरफ्तार किया है. इनके पास से ड्रम में भरा 38 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजे करीब कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है.

पकड़े गए तस्करों की पहचान निरंजन कुमार पुत्र विक्रमा सिंह निवासी ग्राम वरूणा थाना नरायनपुर जिला भोजपुर बिहार, दूसरा राजू कुमार पुत्र राजकिशोर पाण्डेय निवासी ग्राम दिऊल थाना जगदीशपुर जिला भोजपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 38 बंडल में करीब 38 किलोग्राम गांजा और एक टाटा मैजिक वाहन बरामद की है. पकड़े गए तस्करों ने बताया कि मध्य प्रदेश के हनुमना से एक युवक ने 14000 का लालच देकर गांजा वाराणसी के पहाड़िया भेजने की बात कही थी. पकड़े जाने के डर से तस्करों ने ड्रम के ऊपर से जला मोबिल लगा दिया गया था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, ये तस्कर क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने का काम करते थे.

पकड़ने वाली टीम में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह, रेलवे चौकी प्रभारी अजय कुमार, उप निरीक्षक मुंशी यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, सुरेंद्र शाह, अतुल सिंह शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली के सदर थाने से जुड़े 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा: लंबे समय से फ़रार चल रहा था एजाज

Chandauli News : चंदौली के सदर थाने से जुड़े 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा: लंबे समय से फ़रार चल रहा था एजाज

Chandauli News : ट्रेनों में अभियान चलाकर 17 सौ से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गए: पौने दस लाख रुपये जुर्माना वसूला

Chandauli News : ट्रेनों में अभियान चलाकर 17 सौ से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गए: पौने दस लाख रुपये जुर्माना वसूला

Chandauli News : सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मौत: परिजनों में मचा कोहराम, डीसीएम की चपेट में आने से हुए थे गंभीर

Chandauli News : सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मौत: परिजनों में मचा कोहराम, डीसीएम की चपेट में आने से हुए थे गंभीर

चंदौली में ट्रेलर ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर को मारी टक्कर: बाल-बाल बची चालक की जान, अलीनगर के कुरहना गांव के समीप रिंग रोड़ पर हादसा हुआ

चंदौली में ट्रेलर ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर को मारी टक्कर: बाल-बाल बची चालक की जान, अलीनगर के कुरहना गांव के समीप रिंग रोड़ पर हादसा हुआ

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा: डीआईजी वैभव कृष्णा का चंदौली के मुगलसराय और बबुरी में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं की कड़ी जांच

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा: डीआईजी वैभव कृष्णा का चंदौली के मुगलसराय और बबुरी में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं की कड़ी जांच

Chandauli News : गोवध मामले में 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, ट्रक से 25 गोवंश बरामदगी मामले में था वांछित. सैयदराजा पुलिस ने एनएच-2 के भतीजा अंडरपास से दबोचा

Chandauli News : गोवध मामले में 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, ट्रक से 25 गोवंश बरामदगी मामले में था वांछित. सैयदराजा पुलिस ने एनएच-2 के भतीजा अंडरपास से दबोचा
error: Content is protected !!