Current Date

बभनपुरा रिंग रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु काशी दर्शन के बाद मुगलसराय आ रहे थे ट्रेन पकड़ने

|
Published on: 6 February 2026, 9:21 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी/चंदौली— चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गंगा पुल पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चंदौली से वाराणसी की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर वाराणसी से चंदौली की ओर रिंग रोड पर जा रही फोर व्हीलर से हो गई।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या UP65 CP 2390 पर सवार चालक रविंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा तथा पीछे बैठे श्रीमन नारायण यादव पुत्र रामधनी यादव, निवासीगण कमौली, थाना चौबेपुर, एक अन्य युवक के साथ चंदौली से वाराणसी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी संख्या UP 40 N 5252 से उनकी टक्कर हो गई। फोर व्हीलर में सवार आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु काशी दर्शन के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नरपतपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रविंद्र मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल श्रीमन नारायण यादव को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!