Current Date

क्रिकेट विवाद से शुरू हुई रंजिश, युवती को लेकर बढ़ा मामला: फायरिंग और रंगदारी केस में तीन गिरफ्तार. अलीनगर पुलिस ने तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक किया बरामद

|
Published on: 23 May 2026, 9:18 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अलीनगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद से हुई थी, जो बाद में रंजिश में बदल गई। आरोप है कि पीड़ित रितेश कुमार पासवान से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई और बाद में आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर छत की ओर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस मामले में अलीनगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 302/26 दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ददवापुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर शुक्रवार तड़के करीब डेढ़ बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नाथूपुर निवासी अंकित यादव, रस्तापुर भीटी निवासी मृत्युंजय मौर्या उर्फ गुल्लू और नाथूपुर निवासी रवि किशन यादव शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रवि किशन यादव और रितेश पासवान के बीच एक युवती को लेकर भी पहले से विवाद चल रहा था। 17 मई को फोन पर कहासुनी के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ रितेश के गांव पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर फायरिंग की घटना हुई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में युवती से जुड़े विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!