Current Date

Chandauli News: चंदौली-चकिया मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराई: हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, वृद्ध घायल, घर में मचा कोहराम

|
Published on: 24 May 2026, 8:22 am IST
Subscribe

चंदौली—जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार की दोपहर मचवल गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार सेमरा गांव निवासी रोहन विश्वकर्मा (21) पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा अपने पड़ोसी चंदन पासवान के बच्चे को भर्ती कराने चंदौली अस्पताल गया था. वहां से वह चंदौली से शहाबगंज की ओर लौट रहे सवारी ऑटो संख्या यूपी 67 बीटी 1746 में बैठकर वापस घर आ रहा था. जैसे ही ऑटो मचवल गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से भारतमाला परियोजना में चल रही मिट्टी लदी डंपर के सामने एक बाइक सवार अचानक ओवरटेक कर रहा था. बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ से जा भिड़ा.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ऑटो में बैठे रोहन विश्वकर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं ऑटो में सवार सकलडीहा थाना क्षेत्र के टेनुवर गांव निवासी राजकुमार गौतम (59) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी बेटी के घर सेमरा गांव जा रहे थे.

घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस संबंध में शहाबगंज थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायल वृद्ध को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात
error: Content is protected !!