Current Date

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली के सहजौर में जुए के फड़ पर मुगलसराय पुलिस का छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार; अंधेरे का फायदा उठाकर कई फरार

|
Published on: 4 November 2026, 5:44 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार की देर रात थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस ने ग्राम सहजौर स्थित संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर तीन जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की अचानक हुई घेराबंदी से जुआरियों में भगदड़ मच गई। कई लोग ताश के पत्ते फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने मौके से जुए के फड़ पर लगे 5,100 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए. वहीं गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी में 330 रुपये अतिरिक्त मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 5,430 रुपये नकद बरामद किए.
गिरफ्तार आरोपियों में सहजौर निवासी अमित कुमार और गोविन्द शर्मा तथा सैयदराजा थाना क्षेत्र के हलुआ मड़ई निवासी पंकज यादव शामिल हैं. तीनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
गौरतलब है कि मुगलसराय क्षेत्र में जुए के अड्डों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में खलबली मची हुई है. अब पुलिस की नजर उन फरार जुआरियों पर है, जो छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश समेत मुगलसराय पुलिस टीम शामिल रही.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli News: धीना थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव! लगातार चोरी और हत्या की घटनाओं से दहशत में लोग, कमालपुर में फिर टूटी किराना दुकान, 20 हजार नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस की गश्त पर सवाल!

error: Content is protected !!