Current Date

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा में हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार विवाहिता की मौत, सड़क जाम

|
Published on: 7 May 2026, 10:01 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर-सकलडीहा तिराहे पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार विवाहित रवि (36) पत्नी विकास चौहान की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक विवाहिता का ससुराल बर्थरा और मायका तेंदूईपुर में था. दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. हाईवे चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. मौके पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी रही.

जानकारी के अनुसार, रवि अपने भाई के साथ बाइक से सकलडीहा बाजार से कपड़ा खरीदकर घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान चंदौली की तरफ से चहनियाँ ओर जा रही गिट्टी लदी ओवरलोड हाइवा ने उसे रौंद दिया. इससे विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हाइवा को भी जब्त कर लिया है. विवाहिता के दो पुत्र विनायक और विक्रांत बताए गए.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

error: Content is protected !!