Current Date

Chandauli News: बलुआ रामघाट पर गंगा में डूबे युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका-P-7 न्यूज पर पढ़ें पूरी खबर

|
Published on: 24 May 2026, 10:36 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— बलुआ रामघाट पर गंगा में डूबे युवक का शव रविवार को पुल के नीचे उतराया मिला। युवक शनिवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में समा गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी शुभम खरवार पुत्र मुन्ना खरवार शनिवार सुबह गाजीपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में वह बलुआ रामघाट पहुंचा और स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बलुआ थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घाट किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर युवक की पहचान शुभम खरवार के रूप में की। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घाट पर मिले कपड़े, जूते और बाइक देखकर उसकी पहचान की। मृतक के पिता मुन्ना खरवार ने बताया कि शुभम की एक युवती से लंबे समय से बातचीत होती थी। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी घाट पर शुभम के साथ दो युवतियों के होने की बात कही है। पिता ने मामले में किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। शनिवार को स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को दोबारा खोजबीन के दौरान पुल के नीचे शुभम का शव उतराया मिला। स्थानीय मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!