Current Date

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

|
Published on: 15 November 2026, 5:02 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में एक टॉफी की चोरी का मामला देर रात पुलिस के लिए तलाश अभियान बन गया. दुकान से टॉफी चुराने पर दुकानदार द्वारा परिजनों को जानकारी देने के बाद घरवालों ने किशोर को डांट दिया. परिजनों की डांट से सहमा नौ वर्षीय बालक घर से गायब हो गया. देर रात तक जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और अनहोनी की आशंका में मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी.

जानकारी के अनुसार, मढ़िया गांव निवासी बाबू बिंद का नौ वर्षीय पुत्र कार्तिक बिंद अपने दो दोस्तों के साथ रात में एक दुकान से टॉफी चुराकर ले गया था. दुकानदार को इसकी जानकारी हुई तो उसने किशोर के परिजनों को इसकी शिकायत कर दी. इसके बाद परिजनों ने कार्तिक को डांट-फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज और डरा हुआ कार्तिक घर में ही बने दो छत्ती पर जाकर बोरी ओढ़कर सो गया. इधर, देर रात तक जब वह परिजनों को दिखाई नहीं दिया तो घर में अफरा-तफरी मच गई.

रात 12:30 बजे पुलिस को मिली सूचना —

15 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि नौ वर्षीय कार्तिक बिंद शाम से लापता है. सूचना मिलते ही पीआरवी और जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार और की टीम सक्रिय हो गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी.

सड़क से गंगा तटतक रातभर चली तलाश–

किशोर के साथ किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने गांव से लेकर आसपास के संभावित स्थानों तक तलाश अभियान चलाया. सड़क, गंगा तट और अन्य जगहों पर खोजबीन की गई. इतना ही नहीं, रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. रातभर पुलिसकर्मी और परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे रहे.

घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोया मिला किशोर —

काफी देर तक बाहर तलाश करने के बाद पुलिस ने एक बार फिर घर के अंदर बारीकी से खोजबीन शुरू की. इसी दौरान घर में बनी दो छत्ती पर बोरी ओढ़कर सो रहे कार्तिक की मौजूदगी का पता चला. तलाश के दौरान किशोर को खांसी आ गई, जिससे पुलिस को उसके वहां छिपे होने का पता चल गया. इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

सुबह पांच बजे मिली राहत, परिजनों ने ली राहत की सांस —

रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. पूछताछ में सामने आया कि दुकान से टॉफी लेने की बात पर परिजनों की डांट से डरकर वह घर की दो छत्ती में जाकर छिप गया था और बोरी ओढ़कर सो गय किशोर के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ल पुलिस के अनुसार, मौके पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं रही. बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. इस दौरान परिजनों ने मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने रातभर तत्परता से बच्चे की तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस टीम की सराहना की.

अगला लेख

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त
error: Content is protected !!