Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में एक रात में चोरों ने तीन घरों से 15 लाख के आभूषण चुराए: नगदी और आभूषण पर किया हाथ साफ़, जांच में जुटी पुलिस

|
Published on: 3 July 2026, 6:58 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद के बलुआ क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र गांव में दो सगे भाईयों के अलावा पट्टी गांव में बीती रात शातिर चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया. चोरों ने 25 हजार नगद सहित लगभग 15 लाख का आभूषण पर हाथ साफ कर. घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर मामले की छानबीन करने में जुटी है. क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्रा गांव के रहने वाले अमरीश मिश्र का परिवार बीते रात छत पर सोया था. इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर तीन सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, मांगटीका और चांदी का वर्तन चुरा लिए. इसके अलावा पड़ोस के गांव पट्टी के रहने वाले सगे दो भाईयों के घर में चोरी हुई. शैलेंद्र चौबे आगामी दिसंबर माह में अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण बनवाकर रखे थे. चोरों ने इनके घर से 500 ग्राम चांदी की करधनी, 10 ग्राम सोने की सिकड़ी, 2 सोने की अंगूठी, 1.5 ग्राम का लॉकेट, 3 ग्राम का झुमका, 6 जोड़ी मीना, 50 हजार नकद और 4 तोला सोने के अन्य गहने चुरा लिया. शैलेंद्र चौबे के अनुसार लगभग आठ लाख की चुरी हुई है. इस क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल बेटे का वाराणसी में उपचार करा रहे रामअवध चौबे के बंद घर से चोरों ने एक मंगलसूत्र, पायल, सोने का जूती, 2 अंगूठी, चांदी के बर्तन और चार लाख की चोरी हुई है. आरोप है कि मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद भी चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा. थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह ने बताया पीड़ितों की तहरीर पर मामले की छानबीन कराई जा रही है.

घटना की सूचना पर ग्रामीणों की जुटी भीड़ —
अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े
error: Content is protected !!