Current Date

रोहाखी गाँव में बिदाई के दौरान चली गोली, दो पक्षों में विवाद से हड़कंप; पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

|
Published on: 10 December 2025, 4:55 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गाँव में मंगलवार की रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लड़की की बिदाई के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में अचानक गोली चलने की घटना सामने आई। गोली चलने की सूचना फैलते ही पूरे गाँव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही इलिया थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जाँच में गोली चलने की पुष्टि होने पर पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में मंगलवार की आधी रात बिदाई के दौरान दो पक्षो में कहासुनी बाद एक पक्ष से हर्ष फायरिंग की गयी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर एक खोखा भी बरामद किये गये. आरोपी शंभू गुप्ता अरारी थाना शहाबगंज रहने वाला है. पुलिस ने शंभू गुप्ता का रिकॉर्ड भी तलाश रही है. आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. इस संबंध में इलिया थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया मामला दर्जकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

error: Content is protected !!