Current Date

चंदौली के पहाड़ों पर खनन सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, हिस्ट्रीशीटर महेंद्र राव समेत कई पर केस. चकिया वन क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई पर 80-100 लोगों ने किया टीम का घेराव: P-7 न्यूज पर पढ़ें खास रिपोर्ट

|
Published on: 9 May 2026, 5:50 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— पूर्वांचल के पहाड़ी इलाकों में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन नेटवर्क पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार देखने को मिला। चकिया के चंद्रप्रभा रेंज अंतर्गत अलीपुर भांगड़ा गांव में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब हिस्ट्रीशीटर महेंद्र राव के समर्थकों समेत 80 से 100 लोगों की भीड़ ने टीम को घेर लिया और सरकारी कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, रेंजर अखिलेश दुबे और थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अगुवाई में टीम वन क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन की सूचना पर पहुंची थी। मौके पर बिना अनुमति खनन कार्य संचालित मिलता देख जेसीबी और ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गया। आरोप है कि इसी दौरान महेंद्र राव, उसके भाई विजेंद्र राव और अन्य लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रास्ता जाम कर दिया, पत्थर डालकर मार्ग अवरुद्ध किया और सरकारी कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की भी बात सामने आई है।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हमला, अवैध खनन और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी महेंद्र राव समेत कई नामजद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

महेंद्र पर दर्ज हैं कई गंभीर मामलें, सत्ता पक्ष के संरक्षण पर करता है गुंडई —

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुख्य आरोपी महेंद्र राव पर पहले से हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध खनन और सीएलए एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके परिजनों और सहयोगियों पर भी पूर्व में हिंसक घटनाओं और अवैध गतिविधियों के आरोप लग चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अधिकांश आरोपी अभ्यस्त अपराधी श्रेणी के हैं।

पहाड़ों पर लंबे समय से सक्रिय है अवैध खनन का नेटवर्क —

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चकिया और नौगढ़ के पहाड़ी इलाकों में लंबे समय से पत्थर खनन का बड़ा अवैध नेटवर्क सक्रिय है। आरोप है कि इस कारोबार को राजनीतिक और आर्थिक संरक्षण भी मिलता रहा है, जिसके चलते कार्रवाई अक्सर दबाव में कमजोर पड़ जाती थी। हालांकि इस बार प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर इलाके में व्यापक चर्चा है। वहीं घटना के बाद पूरे चकिया क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इस संबंध में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया आरोपी हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबीश दी जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!