Current Date

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

|
Published on: 23 November 2026, 6:22 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद में सड़क हादसे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नशे में धुत बताए जा रहे स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने विधायक सुशील सिंह की गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि कई वाहन इसकी चपेट में आ गए. गनीमत रही कि बीजेपी विधायक सुशील सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि स्कॉर्पियो सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार चार युवक घर से खाना लेकर अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल आ रहे थे. बताया जा रहा है कि अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी के सिलसिले में युवक खाना लेकर पहुंच रहे थे. इसी दौरान रास्ते में वाहनों की भिड़ंत हो गई. स्कॉर्पियो की टक्कर विधायक सुशील सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित अन्य वाहनों से हुई. हादसे में एक क्लासिक वाहन भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है.

हादसे में घायल युवकों की पहचान पंकज यादव, प्रिंस यादव, सजीवन और सोनल यादव के रूप में हुई है. चारों युवक बंशीपुर गांव, थाना सैयदराजा के निवासी बताए जा रहे हैं. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक नशे की हालत में थे. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हुई. चार युवकों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. वहीं विधायक सुशील सिंह के सुरक्षित बचने से समर्थकों और परिचितों ने राहत की सांस ली.

इस संबंध में सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी युवकों का उपचार कराया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, वाहनों की गति कितनी थी और चालक नशे में थे या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
error: Content is protected !!