Current Date

Chandauli News: चंदौली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुझ गए दो घरों के चिराग

|
Published on: 10 November 2026, 5:07 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों घटनाएं नेशनल हाईवे पर हुईं। हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पहली घटना:  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मिल्कीपुर–ताहिरपुर हाईवे पर ग्राम ताहिरपुर के पास मंगलवार सुबह करीब 9:40 बजे राजेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय लालता यादव, निवासी ग्राम पुरैनी, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर, साइकिल से दूध लेकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया. परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. चौकी इंचार्ज औद्योगिक नगर के अनुसार, मामले में एक ट्रक को पकड़कर कब्जे में लिया गया है. मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

दूसरी घटना:  अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही 51 वर्षीय कुलवंती देवी पत्नी शमशेर लाल, निवासी कुढ़कला थाना मुगलसराय, को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुलवंती देवी एक फैक्ट्री में काम करती थीं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
error: Content is protected !!