Current Date

Chandauli Crime: घर पर पाइल्स का ऑपरेशन, युवक की मौत! धानापुर में कथित झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप, कार्रवाई के बजाय थाने में चल रही पंचायत?

|
Published on: 9 November 2026, 6:57 am IST
Subscribe
ads

चार दिन बाद भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन, सीएमओ से लेकर पुलिस अधिकारियों तक लगाई न्याय की गुहार; पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग —

धानापुर—चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र में कथित झोलाछाप चिकित्सक के इलाज को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि बगैर समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था और योग्य डॉक्टर की मौजूदगी के एक युवक का घर पहुंचकर पाइल्स (बवासीर) का ऑपरेशन कर दिया गया. इसके कुछ समय बाद युवक की मौत हो गई. घटना के बाद से ही परिवार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

मामला ग्राम हेतमपुर निवासी इस्लाम पुत्र सुभान से जुड़ा है. मृतक के भाई इसहाक अली द्वारा अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत मिर्जापुर के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति कथित तौर पर बिना मान्य चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करता है. इसी व्यक्ति पर इस्लाम का घर पहुंचकर पाइल्स का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया गया है. परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान उचित चिकित्सकीय इंतजाम नहीं थे. इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को इस्लाम की मौत हो गई.

भाई की मौत के बाद इसहाक अली ने 2 नवंबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदौली को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता और इलाज की परिस्थितियों की जांच कराते हुए दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है. इसके साथ ही पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग भी की गई है. इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सकलडीहा, थानाध्यक्ष धानापुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर के अधीक्षक से भी की गई है.

समझौते की कोशिश या निष्पक्ष जांच?

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत के चार दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. उनका यह भी आरोप है कि जांच और कानूनी कार्रवाई के बजाय मामले को आपसी सुलह-समझौते के जरिए निपटाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने इस पर नाराजगी जताते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई है.

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल —

इस पूरे प्रकरण ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वालों की गतिविधियों और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति की योग्यता और ऑपरेशन की परिस्थितियों की जांच कब कराता है.

फिलहाल मृतक के परिजन निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मामले में आधिकारिक जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना अभी बाकी है.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
error: Content is protected !!