चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के टोनी लस्सी के पास स्थित सब्जी मंडी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
सूचना मिलते ही कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
इस संबंध में चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने बताया कि मृतक घुमंतू प्रवृत्ति का व्यक्ति था. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक दिन पहले भी लोगों ने उसे खाना खिलाया था. वह आसपास के इलाके में घूमता रहता था. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है.









