चंदौली—जनपद के सोगाई गांव के लक्ष्मणपुर (पुरवा) में रविवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुशवाहा ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक का बीते शनिवार शाम अपनी पत्नी रुचि गौतम से शराब पीने के बाद विवाद हुआ था. विवाद से नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी. बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर व्यक्ति ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया है. घटनास्थल पर परिजन मौजूद हैं पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है.









