Current Date

Chandauli Crime: धीना डबल मर्डर में बदमाशों का बड़ा खेल! पुलिस की तमाम टीमें खाक छानती रह गईं, आरोपितों ने अपनी रणनीति से खुद तय कराई गिरफ्तारी की पटकथा; जिम्मेदार अधिकारी साधे रहे चुप्पी!

|
Published on: 5 November 2026, 2:51 am IST
Subscribe
ads

पुलिस की स्वाट और सर्विलांस टीमें खाक छानती रहीं, आरोपितों ने अपने हिसाब से तय किया गिरफ्तारी का रास्ता —

इंटरनेट मीडिया पर दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की तस्वीरें वायरल, पुलिस अधिकारी साधे रहे चुप्पी—

चंदौली—अपराध और पुलिस के बीच चल रही आंख-मिचौली का ताजा उदाहरण धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा दोहरे हत्याकांड में देखने को मिला है. कभी पुलिस अपराधियों की तलाश में दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी की पटकथा लिखती थी, लेकिन इस मामले में आरोपितों ने ही पुलिस से दो कदम आगे निकलकर अपनी गिरफ्तारी का रास्ता तय कर लिया. पुलिस की स्वाट, सर्विलांस और अन्य टीमें संभावित ठिकानों पर खाक छानती रहीं और दूसरी तरफ दो आरोपित बिहार में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गए. इस घटनाक्रम ने पुलिस की रणनीति और अपराधियों की चालाकी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

बता दें 22 अक्टूबर की रात धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के समीप दो अलग-अलग स्थानों से बोरे में बंद दो युवकों के शव मिलने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी. मृतकों की पहचान कानपुर निवासी सागर त्रिपाठी (36) और गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी सिद्धार्थ सिंह (35) के रूप में हुई थी. दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटाई गईं. शुरुआती पड़ताल में जमीन और रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद की बात सामने आई थी. इसके बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश देने का दावा कर रही थी.

बदमाशों ने पुलिस की तलाश को दिया चकमा —

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि दो आरोपित कथित तौर पर बिहार में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल चले गए. इसे महज संयोग माना जाए या फिर गिरफ्तारी के लिए पहले से तैयार की गई कोई रणनीति, यह जांच का विषय है. हालांकि इस घटनाक्रम ने चंदौली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस मामले में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं, उसी मामले के आरोपित दूसरे राज्य में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गए.

दो और आरोपितों की गिरफ्तारी की तस्वीरें वायरल —

बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगे. वायरल तस्वीरों के आधार पर दोनों को धानापुर थाना क्षेत्र के मेढ़वां गांव का निवासी बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. हालांकि इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी. सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि इतने संवेदनशील दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तारी की खबरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होती रहीं, लेकिन पुलिस की ओर से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई.

पुलिस की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस —

मामले में पुलिस अधिकारियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी रही. गिरफ्तारी की खबरों के बीच अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. वहीं, धीना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन की ओर से भी इस तरह की गिरफ्तारी की जानकारी से इनकार किए जाने की बात सामने आई. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब इंटरनेट मीडिया पर गिरफ्तारी की तस्वीरें और वीडियो प्रसारित हो रहे थे तो पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी देने में देरी क्यों हुई? फिलहाल दोहरे हत्याकांड की गुत्थी और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुलिस बयान का इंतजार है.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
error: Content is protected !!