Current Date

Chandauli News: धानापुर के काली मंदिर में चोरों का दुस्साहस, मां काली का चांदी का मुकुट और आंखें चोरी, मौके पर पहुंची डायल 112

|
Published on: 4 November 2026, 2:58 am IST
Subscribe
ads

सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी तो गायब मिले माता के मुकुट और आंखें, घटना से वार्डवासियों में आक्रोश; पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी —

धानापुर— जिले के धानापुर कस्बा स्थित वार्ड नंबर-6 में चोरों ने आस्था के केंद्र काली मंदिर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी. हौसला बुलंद चोर मंदिर से मां काली का चांदी का मुकुट और उनकी आंखें चोरी कर फरार हो गए. मंदिर में हुई इस चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह उस समय हुई, जब पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे. माता के मुकुट और आंखें गायब देखकर पुजारी अवाक रह गए. देखते ही देखते मंदिर में चोरी की खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर जुट गए.

बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश द्विवेदी बुधवार की सुबह रोजाना की तरह पूजा करने पहुंचे थे. मंदिर में प्रवेश करने के बाद जब उनकी नजर मां काली की प्रतिमा पर पड़ी तो चांदी का मुकुट और माता की आंखें गायब थीं. मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई. लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा होने लगी कि आखिर कस्बे के बीच स्थित मंदिर में चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे दिया. पुजारी ने बिना देर किए डायल 112 पर सूचना दी.

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई. घटना को लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इस संबंध में धानापुर प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है. मौके का मुआयना कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है  मंदिर में हुई चोरी की इस घटना के बाद अब स्थानीय लोगों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli Crime: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतरराज्यीय पशु तस्कर गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा, गैंग लीडर समेत दो पर कसा शिकंजा

Chandauli Crime: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतरराज्यीय पशु तस्कर गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा, गैंग लीडर समेत दो पर कसा शिकंजा

Chandauli Crime: 365 दिन बीते, कप्तान से लेकर थानेदार तक बदले, लेकिन नहीं मिला रोहिताश पाल का हत्यारा शूटर! एक साल बाद भी चंदौली पुलिस के हाथ खाली

Chandauli Crime: 365 दिन बीते, कप्तान से लेकर थानेदार तक बदले, लेकिन नहीं मिला रोहिताश पाल का हत्यारा शूटर! एक साल बाद भी चंदौली पुलिस के हाथ खाली
error: Content is protected !!